fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह से मिले किसान, भोका कट फीडर निर्माण की उठाई मांग

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया तहसील के शिकारगंज क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह से चंदौली स्थित जिला पंचायत कार्यालय में मिला। इस दौरान भोकाकट फीडर के निर्माण में हो रही देरी सहित अन्य सिंचाई समस्याओं से अवगत कराया। जल्द से जल्द पक्का निर्माण कर शिकारगंज क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की समस्या दूर करने की मांग की।

 

इस अवसर पर किसान विकास मंच के नेता रामअवध सिंह ने कहा कि फीडर के निर्माण के लिए पूर्व में चकिया विधायक सहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौका मुआयना कर आश्वासन दिया था। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण में धन की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया था। भोका कट तथा अतरसुहवा प्राकृतिक नाले के पक्के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने सर्वे कर लिया है। हालांकि अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कराकर क्षेत्र के किसानों की समस्या को दूर करने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व सिंचाई मंत्री रामलखन की पहल पर शिकारगंज क्षेत्र के किसानों की समस्या के समाधान के लिए भोका कट फीडर का निर्माण कराया गया था। विभागीय लापरवाही की वजह से नाला पट गया। इससे बरसात के दिनों में पहाड़ी से आने वाला पानी इधर-उधर फैल जाता है। जबकि किसानों के खेत बेपानी रहते हैं। किसान कई सालों से सूखे की मार झेल रहे हैं। नालों के निर्माण की मांग को लेकर कई वर्षों से प्रयासरत हैं। इस दौरान ईश्वरशरण सिंह, रामकृष्ण देवगौड़ा, सरोज कुमार, रामचंद्र यादव, रवि सिंह, राजू सिंह, रामअवध सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!