fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा, दारोगा से नोकझोंक, धक्का मुक्की

चंदौली। सैयदराजा कोतवाली अंतर्गत फेसुड़ा गांव में रविवार को 25 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटकता शव मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दारोगा सुनील सिंह के साथ महिलाओं ने धक्कामुक्की भी की। मृतका के मायके पक्ष की महिलाओं ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज में अपाचे वाहन की मांग कर रहे थे। नहीं मिलने पर गला दबाकर पुत्री की हत्या की है।
बलुआ थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी मुख्तार विश्वकर्मा की छोटी बेटी मीना विश्वकर्मा की शादी वर्ष 2020 में सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुडा गांव निवासी नितेश विश्वकर्मा से हुई थी। रविवार दोपहर मीना का कमरा भीतर से बंद हुआ। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। मीना का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वही जानकारी के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि मृतिका के पति द्वारा दहेज में अपाचे बाइक की मांग की जा रही थी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते लोग बाइक नहीं दे पाए। इसे लेकर पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के लिए ही उसकी हत्या की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!