fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पीएम की सुरक्षा में चूक से नाराज भाजपाजनों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

चंदौली। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना से भाजपाजनों में खासा आक्रोश है। गुरुवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका और वहां के सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। सकलडीहा विधान सभा में बीजेपी नेता कृष्णानंद पांडेय और सूर्यमुनी तिवारी ने अलग-अलग स्थानों पर पुतला दहन किया।

कृष्णा नंद पांडेय ने फूंका पुतला
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने जिला संयोजक कृष्णा नंद पांडेय के नेतृत्व में सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक पंजाब सरकार की साजिश है। यह पूरी तरह से देश में आतंकवाद और दंगा कराने की पूर्व प्लानिंग थी। भाजपा नेताओं और पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने केंद्र के गृह मंत्री से पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कस्बा में भ्रमण करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान रामअधार गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, कमला पांडेय, गोपाल सिंह, आनंद पांडेय, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

सूर्यमुनी तिवारी ने पंजाब सरकार को कोसा
विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र स्थित सकलडीहा चौराहे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। वरिष्ठ नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंजाब सरकार को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस डरी हुई पार्टी है। पंजाब में भी वह हार रही है। इस दौरान बबलू सिंह, कमलापति पाण्डेय, विजय गुप्ता, रमन सोनकर, कुमुद बिहारी सिंह, मुसाफिर प्रजापति, विनय तिवारी, पूनम चौहान, रंजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!