fbpx
चंदौलीहेल्थ

चंदौली में शुक्रवार को मिले 14 कोरोना संक्रमित, 11 स्वस्थ, 992 सैंपल लिए

चंदौली। जिले में कोरोना के रोजाना मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं 11 लोगों के स्वस्थ होने की सूचना रही। 992 लोगों का सैंपल लिया गया। सक्रिय केस की संख्या 37 है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

 

संक्रमितों में छह पुरूष और आठ महिलाएं शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। चकिया ब्लाक से चार, सदर से तीन, एक नियामताबाद व छह शहाबगंज ब्लाक के रहने वाले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की छूट दी गई है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 18,317 केस मिल चुके हैं। इसमें 17,897 स्वस्थ्य हो चुके हैं।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!