fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

किसानों का धान ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक, मची खलबली, अफसरों ने एक दिन की मांगी मोहलत

चंदौली। जिले में धान खरीद में लापरवाही से भड़के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गुरुवार की दोपहर किसान का धान ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। हालांकि उस दौरान कोई सक्षम अधिकारी के मौजूद नहीं था। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो खलबली मच गई। आननफानन में डीएम पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली से लाए गए धान को मंडी में बिकवाने का आश्वासन दिया। साथ ही समस्या का हल निकालने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। पूर्व विधायक ने समस्या का स्थाई समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पूर्व विधायक ने बताया कि फेसुड़ा गांव में क्रय केंद्र नहीं है। ऐसे में महिला किसान सरिता सिंह अपना धान बेचने के लिए परेशान थीं। इसकी जानकारी हुई तो पहुंच गए और उनका धान ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने बाहर की रोकने का प्रयास किया, लेकिन राष्ट्रीय सचिव ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अंदर घुस गए। उस समय कोई सक्षम अधिकारी कलेक्ट्रेट में मौजूद नहीं। हालांकि सपा नेता के धान लेकर आने की खबर मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम संजीव सिंह पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक से बात की। वहीं डिप्टी आरआएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव को मंडी में धान बिकवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एक दिन की मोहलत मांगी। सपा नेता को शुक्रवार को बुलाया। कहा कि धान खरीद की समस्या को लेकर बात होगी। इस दौरान कोई न कोई हल जरूर ढूंढ लिया जाएगा। इस पर पूर्व विधायक मान गए और अनाज लेकर मंडी चले गए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाया। कहा कि अधिकारी बिना प्लानिंग के काम कर रहे हैं। इसकी वजह से समस्या बढ़ गई है। धान खरीद में गड़बड़झाला हो रहा है। कई गांवों में क्रय केंद्र खोलकर बंद कर दिए गए। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर जाना पड़ रहा। चेताया कि यदि अधिकारियों की मनमानी नहीं रुकी तो आंदोलन करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!