fbpx
चंदौलीप्रशासन

डीएम ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर व धान क्रय केंद्र का लिया जायजा, नक्शा व डिजाइन का किया अवलोकन, मातहतों को दिए निर्देश

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने बुधवार को निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर व धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रामा सेंटर का नक्शा व डिजाइन देखा। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से इसके बाबत जानकारी ली। उन्होंने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।

डीएम ने सहकारी समिति कबीरपुर में धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र पर किसानों को बैठने पानी सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि खरीद हुए धान को तिरपाल पर रखा जाय। क्रय केंद्र पर अनावश्यक भीड़ न हो इसके लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। धान खरीद के लिए जनपद में पर्याप्त बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। इसके लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से डिमांड सुनिश्चित करते रहे।

 

जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों का धान की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। नमी मापक यंत्र का उपयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित हो। उन्होंने किसानों के धान का भुगतान शासन के टाइमलाइन के अंदर भुगतान करने के लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धन केंद्र पर विक्रय के लिए ले गए धान की गुणवत्ता को देखा और क्रय किए गए धान की बोरियों का वजन कराया। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के मानक के अनुरूप खरीद के 48 घंटे के अंदर धनराशि किसानों के खाते में भेज दी जाए। किसी भी दशा में किसानों का शोषण न हो, यदि शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Back to top button