fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः चार्ज संभालते ही सक्रिय हुए नवागत एसपी अंकुर अग्रवाल, सुनी फरियाद, जगाई न्याय की आस

चंदौली। नवागत एसपी अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को चार्ज संभालने के बाद जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी। निस्तारण का लोगों को भरोसा दिलाया। एसपी की सक्रियता ने जनता के मन में न्याय की आस जगा दी है।

अंबाला के रहने वाले अंकुर अग्रवाल 2016 बैच के आइपीएस हैं। इनकी पत्नी वृंदा शुक्ला भी आईपीएस अधिकारी हैं। अंकुर अग्रवाल की गिनती महकमे में तेज-तरार्र अधिकारियों में होती है। गौतमबुद्ध नगर के एडिशनल डीसीपी रहे अंकुर अग्रवाल को एसपी अमित कुमार के स्थान पर जिले में भेजा गया है। नवागत एसपी सोमवार की शाम जिले में पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद फरियादियों से मिले। उन्होंने कहा जनता की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण होगा। थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ पुलिसकर्मी अच्छा व्यवहार करेंगे। उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनेंगे। वहीं हर संभव मदद की जाएगी। लोग बेझिझक होकर थानों पर जाएं और अपनी समस्याएं बताएं। एसपी का अंदाज लोगों को पसंद आया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!