fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः सपा के चुनावी घोषणा पत्र में होगा चंदौली का भी नाम, पूर्व विधायक करने जा रहे यह काम

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों में पूरी जान झोंक दी है। गांव-गांव जाकर पंचायत के जरिए लोगों की समस्या सुनने के साथ ही युवाओं की आवाज भी बुलंद कर रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलकर वापस लौटे मनोज सिंह डब्लू सैयदराजा विधान सभा में समाजवादी किसान पंचायत के जरिए अन्नदाताओं की प्रमुख समस्याओं को जानेंगे और मंथन से जो परिणाम प्राप्त होगा उसे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करवाएंगे। इसके लिए पूर्व सीएम के हरी झंडी भी प्राप्त कर ली है।
पूर्व विधायक मनोज सिंह विधान सभा में समाजवादी किसान पंचायत के जरिए किसानों की नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे। पहली पंचायत सैयदराजा में आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक ने अपनी चुनावी सक्रियता और बढ़ा दी है। पूर्वांचल टाइम्स से विशेष बातचीत में मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि जनता के रुझान से यह साफ हो चुका है कि 2022 में सपा सरकार बनाने जा रही है। सपा के चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के लिए बहुत कुछ होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंदौली के किसानों को सौगात देने की मन बनाया है जिसे वह अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। समाजवादी किसान पंचायत के जरिए तय किया जाएगा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या क्या। सरकार बनने के बाद सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!