fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : केंद्रीय मंत्री का तीन दिवसीय चंदौली दौरा आज से शुरू, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

चंदौली। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार को चंदौली आएंगे। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे।

 

केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सांसद शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से 4 बजे नदेशर मारुखपुर आएंगे। वहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे हिंगुतरगढ़ स्व. जयप्रकाश पाण्डेय के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद कवई पहाड़पुर जाकर विधायक डा. विनोद बिंद की माता के ब्रह्मभोज में शामिल होंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से अपने कैम्प कार्यालय सारनाथ जाएंगे। दूसरे दिन 21 जनवरी को अपने कैम्प कार्यालय सारनाथ से चंदौली आएंगे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 जनवरी को रामलला की अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भदाहूं, बथावर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि में बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होंगे। केद्रीय मंत्री के आगमन की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी है।

Back to top button