fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में नकाबपोश बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े की 40 हजार की लूट

चंदौली। बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े केंद्र संचालिका सीमा सिंह को असलहा दिखाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी की शिकायत पर सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
बट्ठी गांव निवासी सीमा सिंह तुलसी आश्रम में स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाती हैं। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे वह केंद्र में अकेली थीं। इसी बीच दो बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीन बदमाश केंद्र के अंदर घुसे और तमंचा दिखाकर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद संचालक ने पुलिस को फोनकर घटना से अवगत कराया। लूट की जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई। आननफानन में पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। वहीं घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि सेवा केंद्र संचालक की ओर से तहरीर दी गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड लिया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!