ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डिस्ट्रिक्ट बार नहीं मनाएगा होली मिलन समारोह

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को बार सभागार में हुई। इसमें होली मिलन समारोह को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि विगत दिनों हम सभी के सहयोगी अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन से हम सभी अधिवक्ता दुखी हैं। इसलिए इस बार होली मिलन समारोह नहीं मनाया जाएगा। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके इस निर्णय का सर्वसम्मति से समर्थन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राहुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामाशंकर यादव, कामेश्वर नाथ चौबे आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री सुल्तान अहमद ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!