fbpx
चंदौलीहेल्थ

चंदौली में शुक्रवार को मिले छह कोरोना संक्रमित, 11 स्वस्थ, सक्रिय केस 14

चंदौली। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शुक्रवार को छह नए केस सामने आए। वहीं 11 लोगों के स्वस्थ होने की सूचना रही। सक्रिय केस की संख्या 14 है। 1343 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

 

संक्रमितों में एक पुरूष और पांच महिलाएं हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। जिले में पांच चकिया व एक सदर ब्लाक का रहने वाला है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 18,381 केस मिल चुके हैं। इनमें 17,984 स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!