ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नौ माह बाद मिला घर से लापता किशोर, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र से लापता नौ माह पहले लापता सतीश मौर्य (16 वर्ष) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बालक 17 मार्च 2024 को सुबह करीब 9 बजे घर से बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके पिता बजरंगी मौर्य ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर धारा 363 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोर को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इससे उन्होंने राहत की सांस ली।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में थाना धानापुर की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह कर रहे थे। उनके निर्देशन में उपनिरीक्षक  रामअजोर यादव, हेड कांस्टेबल नंदलाल भारती और संजय कुमार ने मिलकर सतीश को बरामद किया।

थाना धानापुर पुलिस ने सतीश को 3 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे सकुशल बरामद किया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सतीश की सुरक्षित वापसी से परिवारजन ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले को बंद कर दिया। इस सफलता के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!