fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः भाईचारा सम्मेलन के जरिए पिछड़ा वर्ग को एकजुट करेगी सपा, पूर्व विधायक दिखाएंगे दमखम

चंदौली। यूपी में चुनावी घमासान शुरू हो चुका है। बड़े नेता राजधानी छोड़ जिलों में नजर आने लगे हैं। अंबेडकर नगर के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामअचल राजभर रविवार को सैयदराजा विधान सभा में सामाजिक भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन के जरिए सपा की पिछड़ा वग को एकजुट करने पर नजर है। पूर्व विधायक और सपा से टिकट के तगड़े दावेदार मनोज सिंह डब्लू भी अपना दमखम दिखाएंगे। विभिन्न पार्टियों में रहे 500 लोगों के सपा में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

12 दिसंबर यानी रविवार को सैयदराजा में सामाजिक भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया है। पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक रामअचल राजभर बतौर मुख्य अतिथि आयोजन में शिरकत करेंगे। रामअचल राजभर संघर्ष मोर्चा भी आयोजन को सफल बनाने में जुट गया है। जबकि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू 500 लोगों के सपा में शामिल होने का दावा कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए विधानसभा की जनता खासकर पिछड़ा वर्ग के लोगों का मिजाज भी पता चल जाएगा। इस आयोजन की सफलता काफी हद तक पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। हालांकि कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!