fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

देवी देवताओं के खिलाफ पोस्ट पर जेल भेजे गए चंदौली के सपा नेता, एसपी बोले ऐसे लोगों की सही जगह जेल

चंदौली। प्रदेश में बिगड़े धार्मिक माहौल में देवी देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट सपा नेता को भारी पड़ा। विभिन्न संगठनों के विरोध के बाद बबुरी कस्बा निवासी हसाम हासमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस का साइबर सेल लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट पर पैनी नजर रखे हुए है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों की सही जगह जेल ही है।
बबुरी निवासी सपा नेता हसाम हासमी की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया गया, जिसमें देवी देवताओं को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। पोस्ट सार्वजनिक होते ही धर्म विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। हालांकि सपा नेता ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर अपने किए पर क्षमा भी मांगी। कहा कि किसी ने उनकी आईडी को हैक कर यह पोस्ट किया है, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!