fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : साइबर जालसाजों पर भारी पड़ी चंदौली पुलिस, वापस कराए तीन लाख, जानिये पूरा मामला

चंदौली। साइबर जालसाजों ने सरिया खरीदने के नाम पर बातों से भ्रमित दो लाख रुपये आटीजीएस व एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। भुक्तभोगी ने पुलिस से शिकायत की। साइबर सेल ने पहल करते हुए भुक्तभोगी के तीन लाख रुपये वापस करा दिए।

 

शहाबगंज निवासी गौरव सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि जालसाजों ने फोन कर सरिया खरीदने को लेकर बात की। इसी दौरान बात से भ्रमित कर आरटीजीएस के माध्यम से दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। वहीं एक लाख रुपये गूगल पे के जरिये लिया था। भुक्तभोगी को धोखाधड़ी के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराई। वहीं साइबर सेल पहुंचकर भी मामले की जानकारी दी। एसपी डा. अनिल कुमार व एएसपी विनय सिंह, सीओ आशुतोष ने साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने प्रयास कर भुक्तभोगी से तीन लाख वापस करा दिए। साइबर सेल टीम में हेड कांस्टेबल पवन यादव, सुनील मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार प्रजापति, सन्तोष यादव, आशुतोष भारद्वाज, राहुल यादव व नौशाद शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!