क्राइममिर्ज़ापुर

गायें घर पहुंच गईं, नहीं लौटा किशोर, नदी में मिला शव

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के दुबेपुर महेवा गांव निवासी बलराम यादव का 10 वर्षीय पुत्र शनि यादव शनिवार को अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आस-पास के लोगों से पूछताछ और खोजबीन की पुलिस ने खजूरी नदी में जाल डलवाकर छनवाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार को किशोर का शव नदी में उतराया मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि शरीर पर चोट के निशान हैं। अपहरण के बाद हत्या की गई है।
शनि दोपहर बाद गाय चराने घर से दक्षिण दिशा, खजूरी नदी की ओर निकला था जो रात्रि के पौने नौ बजे तक नही लौटा। शनि पुत्रों में सबसे बड़ा व कक्षा 5 का छात्र था। परिजनों के अनुसार दोपहर बाद शनि गाय चराने घर से निकला था। शाम को उसके पहुंचने से पहले ही गायें घर पहुंचीं तो परिजन खोजबीन करने लगे और नहीं मिलने पर स्थानीय चाौकी पैड़ापुर को लिखित तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। घटना की सूचना पर पुलिस गांव के पास स्थित नदी तक पहुंची और जाल डलवाकर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस बीच रविवार को पुलिस को नदी में शव उतराने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त शनि के रूप में हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा होल हो गया। उन्होंने पुत्र के अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जबकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!