fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में कल आ रही जन विश्वास यात्रा को लेकर भाजपाई उत्साहित, नेताओं ने किया जनसंपर्क

चंदौली। जन विश्वास यात्रा को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह है। यात्रा गाजीपुर से चलकर मंगलवार को चंदौली पहुंचेगी। भाजपा नेता कृष्णानंद पांडेय ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवो व कस्बों में पहुंचकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जन विश्वास यात्रा में सहभागी बनने की अपील की I  इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच रखा और आगामी विधान सभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की।


भाजपा जन जन तक पहुंचने के लिए जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। उसी क्रम में काशी क्षेत्र की यात्रा मंगलवार को गाजीपुर से चलकर चंदौली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। जिसको सफल बनाने के लिए भाजपा नेता कृष्णानंद पांडेय ने सोमवार को लोगों से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्पित भाव से लोगो की सेवा में विश्वास रखती है। हमारा नारा है सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास हम इसी मूल मंत्र से काम करने में विश्वास रखते हैं। इस दौरान सकलडीहा, पपौरा, चहनियां सहित विभिन्न गांवो व कस्बों में जोकर लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर अरविंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, शैलेश मिश्रा, विपुल सिंह रघुवंशी, अनिल ओझा, पूर्व महामंत्री राजिंदर पाण्डेय, जयश्याम त्रिपाठी, गुड्डू गिरी आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!