fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का हुआ चयन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई चकिया की बैठक मंगलवार को बीआरसी पर हुई। इसमें कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

अनिल यादव कोषाध्यक्ष, आशुतोष सिंह प्रचारमंत्री एवम सुनील कुमार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के ज़िला सह संयोजक अजय गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों ने माल्यार्पण कर पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नवागत पारस्परिक अन्तःजंपदीय एवम अंतर्जनपदीय शिक्षकों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान  मंत्री बाबूलाल, कृष्णकांत उपाध्याय, प्रतीक सोलंकी, दिनेश मौर्य, श्याम बिहारी सिंह, दीपक द्विवेदी, सत्यदेव सिंह, अनीता रानी, वंदना खरवार, मीना वर्मा, संध्या सिंह, आस्था शर्मा, पूजा तिवारी, प्रियंका राय, समेत समस्त कार्यकारिणी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Back to top button