fbpx
चंदौलीप्रशासन

Chandauli News : चकिया नगर पंचायत के ईओ बने संतोष कुमार चौधरी, अब तक एसडीएम के हाथ में थी कमान

चंदौली। चकिया नगर पंचायत को स्थायी अधिशासी अधिकारी मिल गया है। शासन की ओर से संतोष कुमार चौधरी को नया ईओ नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व चकिया एसडीएम कुंदनराज कपूर के पास ईओ का अतिरिक्त प्रभार था।

संतोष कुमार चौधरी उन्नाव जिले के मेहान में ईओ के पद पर कार्यरत थे। उन्हें चकिया का स्थायी ईओ नियुक्त किया गया है। दरअसल, पूर्व ईओ मेहीलाल गौतम के तबादले के बाद अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। एसडीएम को ईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। स्थानीय नागरिक समय-समय पर स्थायी ईओ की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। शासन ने संतोष कुमार को ईओ नियुक्त करने के साथ ही जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

 

Back to top button