fbpx
क्राइमराज्य/जिलासोनभद्र

दो हत्याओं से सनसनी, पंचायत सदस्य व विवाहिता की निर्मम हत्या

सोनभद्र। हत्या के दो मामलों ने सोनभद्र जिले में सनसनी फैला दी। गुरुवार को जुगैली थाना क्षेत्र के गोठानी और अनपरा के औड़ी गांव में लाठी और कुल्हाड़ी से पंचायत सदस्य और एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। एक आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि विवाहिता को मारने वाले की तलाश की जा रही है।
ग्राम पंचायत गोठानी में स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। गुरुवार को कार्य के दौरान वार्ड सदस्य 70 वर्षीय लक्ष्मण खरवार काम की निगरानी कर रहे थे। इसी बीच पूर्व प्रधान के भाई शिव बच्चन खरवार ने पीछे से सिर पर लाठी के कई वार कर दिया। काम कर रहे मजदूर दौड़े और घटना के बाद भागकर कुछ ही दूरी पर पेड़ के नीचे खड़े हमलावर को पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं घायल लक्ष्मण खरवार को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं ओड़ी के बिछड़ी टोला में एक युवक ने अपनी विवाहित प्रेमिका की कुल्हाड़ी से मारकर जान ले ली। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के अनुसार आरोपित लक्ष्मण के 25 वर्षीय शिवानी से प्रेम संबंध थे। शिवानी की शादी हो चुकी थी। लक्ष्मण उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था।लेकिन शिवानी पति को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। नाराज लक्षमण ने कुल्हाड़ी से शिवानी के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित भाग निकला। मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button