fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

घमासान पर लगा विराम, रामलाल को चकिया ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष की कमान

संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। चकिया ब्लाक में प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर दो गुटों के बीच जारी घमासान पर गुरुवार को विराम लग गया। प्रधान संघ अध्यक्ष की मौजूदगी में ब्लाक क्र प्रधानों ने बोदलपुर केे ग्राम प्रधान रामलाल को अपना नेतृत्वकर्ता चुन लिया। माला पहनाकर बधाई भी दी।
चकिया विकास खंड में प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर उपजी रार समाप्त नहीं हो रही थी। दो प्रधान खुद को अध्यक्ष बता रहे थे। इससे ग्राम प्रधानों में भी असमंजस की स्थिति थी। बहरहाल गुरुवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में सभी प्रधानों ने अपनी सहमति के आधार पर बोदलपुर के ग्राम प्रधान राम लाल यादव को प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष चुन लिया। दूसरे गुट के प्रधान इंजीनियर अवधेश यादव ने भी माल्यार्पण कर अपना समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि प्रधानों के हक और अधिकार की लड़ाई ब्लॉक से लेकर लखनऊ तक लड़ी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि यदि ब्लॉक के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी ने प्रधानों के शोषण की कोशिश की तो आंदोलन कर उसको निलंबित कराया जाएगा। इस दौरान सीपी उपाध्याय, विमलेश यादव, सत्येंद्र, छोटेलाल, बलवंत, फौजदार, जसवंत, महेंद्र मौर्य ,निखिल पटेल, पिंटू पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!