fbpx
ख़बरेंवाराणसी

Varanasi News : मोदी के गढ़ में राहुल की किलेबंदी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सड़क पर उमड़ी भीड़, I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं में दिखा खासा उत्साह

वाराणसी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंची। राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए बनारस की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। गोलगड्डा पर लगभग 10 हजार लोगों ने राहुल का स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं यात्रा में विश्वेश्वरगंज, मैदागिन से चौक और श्री काशी विश्वनाथ धाम तक भीड़ दिखी। राहुल से मिलने और उनकी झलक पाने के लिए बनारसी सड़कों पर निकले। राहुल ने मां गंगा को नमन कर श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। वहीं गोदौलिया पर जनसभा को संबोधित किया।

राहुल गांधी की यात्रा शुक्रवार को चंदौली के रास्ते यूपी पहुंची। वहीं पड़ाव पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर निकले। यात्रा राजघाट पुल से वाराणसी में दाखिल हुई। गोलगड्डा से लेकर विश्वनाथ धाम तक लोगों की भीड़ रही। इस दौरान कांग्रेस के साथ ही सपा, बसपा समेत विपक्षी गठबंधन के अन्य घटक दलों के कार्यकर्ताओं की भी भीड़ रही। सभी ने राहुल का स्वागत किया। लोगों के समर्थन से उत्साहित राहुल ने भी उनका अभिवादन किया। वहीं चौक पर बनारस की मशहूर मलइयों का स्वाद भी चखा। जनसभा में राहुल ने सरकार और मीडिया पर हमला बोला। कहा कि हिन्दुस्तान का मीडिया सच्चाई नहीं दिखा रहा। कोई भी नोटबंदी व जीएसटी की कमियों को नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और डर का माहौल है। देश को एक साथ लाना ही सबसे बड़ी भक्ति है। मां गंगा के सामने सिर झुकाकर आया हूं। उन्होंने सरकार पर पूंजीपतियों व उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और गरीबों-किसानों और नौजवानों को धोखा देने का आरोप लगाया। इसके बाद रथयात्रा मंडुवाडीह के रास्ते राहुल की यात्रा आगे बढ़ी। उन्होंने कुरौना गांव में लंच किया। इसके बाद यात्रा भदोही के लिए प्रस्थान कर गई। ज्ञानपुर में राहुल रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज के निकल जाएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस व विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Back to top button