fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 को पहुंचेगी चंदौली, सैयदराजा में होगी जनसभा, कांग्रेसजनों ने लिया जायजा

चंदौली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली पहुंचेगी। सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज में राहुल की जनसभा होगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय होते हुए वाराणसी की ओर कूच करेगी। संगठन राहुल की यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं। कांग्रेसजनों ने जनसभा स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान व्यवस्था देखी और जनसभा की रूपरेखा तैयार की।

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी जितेंद्र पासवान ने सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी की होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 16 फरवरी को होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को बिहार से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। उसके बाद सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में सभा आयोजित होगी। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने आज सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में सभा स्थल का जायजा लिया। साथ ही बैठक में न्याय यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। इस दौरान राजेश द्विवेदी, विजयी त्रिपाठी, सतीश बिंद, प्रताप नारायण पाण्डेय, रजनीकांत पाण्डेय, रामानंद सिंह यादव, मुनीर खान, विश्वजीत सेठ, शिव तपस्या तिवारी, विनोद गणित, अनवर अहमद, जुगल किशोर, बंटी सेठ, इंद्रदेव पाठक, सैयद अंसारी, सूरज कुमार, राकेश खरवार समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Back to top button