fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पूर्व विधायक ने लगाई चौपाल, बोले महंगाई से जनता बेहाल, बनने जा रही सपा सरकार

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने शनिवार को सैयदराजा क्षेत्र के मरुई गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने जनपद में समाजवादी कुनबे को विस्तार देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 50 से अधिक ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाई। विभिन्न जाति व समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता महंगाई से बेहाल है। 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी कुबना न केवल तेजी से बढ़ रहा है, बल्कि सशक्त होता जा रहा है। जुमला व झूठ से जनता का तिरस्कार करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने में मिलकर सहयोग दें। क्योंकि यह सरकार किसान विरोधी है, नौजवान विरोधी है। कहा कि सरकार ने महंगाई कम करने की बात चुनावों में की थी, लेकिन सत्ता पाते ही महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया। अपराध व भ्रष्टाचार पर जनता को इस सरकार से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन सरकार ने अपने कृत्य से जनता की उम्मीदों को आघात पहुंचाने का काम किया। कहा कि सपा सत्ता में आई तो अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। गांव की सड़कों को बेहतर बनाकर सिवानों को किसान मंडियों से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। साथ ही शिक्षा को उम्दा व निःशुल्क बनाने की दिशा में फौरी तौर पर काम होगा। भरोसा दिया कि निःशुल्क 300 यूनिट बिजली देने के साथ ही सरकारा लोहिया आवास से गरीबों का भविष्य संवारेगी। इस अवसर पर शिवनरायन पटेल, घनश्याम बिन्द, लल्लन अरंगी, सियाराम, रामधन शर्मा, पिंटू कुमार, अकरम अली, विनोद राम, मनोज, जोखन समेत  50 से अधिक लोग सपा में हुए शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!