fbpx
मिर्ज़ापुरराजनीतिराज्य/जिला

मिर्जापुरः बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया सदस्यता अभियान का शंखनाद, सैकड़ों लोग जुड़े

मिर्जापुर। मिर्जापुर के संकट मोचन तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। कहा कि पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी सदस्यों की संख्या को चार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसमें हर वर्ग हर समुदाय के लोग जुड़ रहे हैं। 29 अक्टूबर को जब गृह मंत्री अमित शाह ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया था उस एक दिन में 3.50 लाख नए सदस्य बने थे।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि पिछले साढ़े वर्षों में यूपी सरकार द्वारा जो ऐतिहासिक कार्य किए गए उसके आधार पर जनता स्वयं भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बन रही है। बीजेपी का सदस्य बनने के लिए अपने मोबाइल से 7505403403 पर मिस्ड कॉल करना है। इसके बाद आप स्वयं प्राथमिक सदस्य बन जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने युवाओं से‌ विशेष अनुरोध किया कि युवा भारत को विश्व गुरु बनाने में‌ अपना सहयोग दें तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। अभियान में सैकड़ों की संख्या में युवा, पुरुष व महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख शिव कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, संतोष गोयल, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, डॉ सीएल बिन्द, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नागेश्वर तिवारी, जान्हवी तिवारी, कमलेश यादव, प्रवी कशेरा, अजय मोदनवाल, हैदर अब्बास, विवेक बरनवाल जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!