fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : चंदौली में दोपहर 1 बजे तक 42.06 प्रतिशत मतदान, अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

चंदौली। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 42.06 फीसद मतदान हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का आंकड़ा भी बढ़ता गया। सुबह 9 बजे तक जिले में 14.88 फीसद मतदान हुआ था। वहीं 11 बजे तक 30.12 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह दोपहर एक बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 42.06 फीसद पहुंच गया।

मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे और एसपी डा. अनिल कुमार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान मतदान कार्मिकों से जानकारी ली। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। उन्होंने निष्पक्षतापूर्ण तरीके से मतदान कराने के निर्देश दिए। बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। वहीं हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।

मतदान का विधानसभावार आंकड़ा

380 मुगलसराय 40.69%

381 सकलडीहा 42.68%

382 सैयदराजा 42.32%

383 चकिया 45.85%

385 अजगरा 44.20%

386 शिवपुर 41.59%

जनपद का अब तक कुल मतदान प्रतिशत 42.06%

Back to top button