fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को 21565 वोटों से शिकस्त देकर चंदौली के नए सांसद बने वीरेंद्र सिंह, जानिये किसको कितने वोट मिले

चंदौली। बीजेपी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को 21565 वोटों से शिकस्त देकर चंदौली सपा के वीरेंद्र सिंह चंदौली के नए सांसद चुने गए हैं। उन्होंने समर्थकों के साथ काउंटिंग स्थल पर पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे से जीत का प्रमाणपत्र लिया। लगातार दो बार पराजय झेलने के बाद तीसरी बार सपा की चंदौली में जीत से समर्थकों में खासा उत्साह है।

 

लोकसभा चुनाव में सपा के वीरेंद्र सिंह को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डा. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। इस तरह सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को शिकस्त दी। वहीं बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। बसपा अपने बेस वोट को अपने पाले में नहीं कर पाई। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक अधिकार पार्टी के राजेश विश्वकर्मा को 2762, समझदार पार्टी के उम्मीदवार रामगोविंद को 1977, युग तुलपी पार्टी के शेर सिंह को 3096, भागीदारी पार्टी (पी) के सोभनाथ प्रजापति को 4032, जय हिंद पार्टी के संजय कुमार सिन्हा को 2623 और निर्दलीय संतोष कुमार को 2969 वोट मिले। मतगणना के दौरान कुल 11 लाख 7 हजार 474 वोट वैध पाए गए, जबकि 326 अवैध मिले। चंदौली में 9005 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

Back to top button