fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

सोने के भाव में गिरावट जारी, निवेश का बेहतर मौका

रिपोर्टः खुशी सोनी

चंदौली। सोने के भाग में लगातार गिरावट से निवेशकों की चांदी कट रही है। सोने की कीमत एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर शुक्रवार को 48113 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की चमक भी कुछ फीकी पड़ रही है। चांदी 65031 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में कमी आने से लोगों के चेहरे पर चमक बढ़ गई है।

सोने में निवेश का इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। सोने की कीमत तकरीबन प्रतिदिन कम हो रही है। शुक्रवार को 48183 के भाव पर पहुंच गया। कीमत कम होने से इसकी मांग बढ़ी है। ऐसे में सराफा बाजार में हदचल देखने को मिल रही है। इस साल जनवरी के शुरुआत में सोने के भाव 51660 तक पहुंच गए थे। लेकिन अब सोना 48000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के कारण सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार को 48183 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। वहीं चांदी के भाव 65031 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!