fbpx
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी प्रशासन ने सपाइयों पर किया जबर्दस्त लाठी चार्ज, जानें वजह?

अभुलेंद्र दुबे की रिपोर्ट

वाराणसी। सपा कार्यकर्ताओं पर सोमवार को पुलिस कहर बनकर टूटी। प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की गई। कई सपा कार्यकर्ता चोटिल हो गए। वहीं प्रदर्शन के दौरान भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सुबह से ही जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदेश में अपराध और बेरोजगारी सहित कई मामलों को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान जिला प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते नारे सपाइयों ने हल्ला बोल दिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस शुरू हो गई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

सोमवार को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान वाराणसी में भी सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस संग झड़प शुरू हुई तो पहले से ही तैयार पुलिसकर्मियों ने सपाइयों पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के इस एक्शन के बाद वहां भगदड़ मच गई। कुछ सपाई भागे तो कुछ पुलिस के साने डंटे रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से मौके पर बतौर प्रभारी तैनात एसपी सिटी ने विवाद शुरू होने बाद डंडा चलाया फिर पुलिस कर्मी सपा कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े। इस दौरान जो भी कार्यकर्ता जहां भी मिला उसे जमकर पीटा गया।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!