fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पुलिस महकमे के लिए बेहद खास है आज का दिन, जानिये झंडा दिवस का इतिहास

चंदौली। पुलिस लाइन में बुधवार को झंडा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही इसके महत्व व इतिहास से रंगरूटों को अवगत कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस की बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए पहुत ही गौरवशाली व एतिहासिक दिन है। कहानियां व्यक्तित्व को स्थापित करती हैं और इतिहास एक संगठन बानाता है। 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर (ध्वज) प्रदान किया गया था। यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। वही हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक भी है। देश सेवा व लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्यपरायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादायी है, तथा इस ध्वज के फहराने मात्र से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज हमें पुलिस धर्म को निभाने की प्रेरणा देता है। हम सद्जनों की रक्षा एवं दुष्टता का नाश करने हेतु वर्दीधारण करते हैं हमारे अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप ही हमें यह ध्वज प्रदान किया गया है। पुलिसकर्मियों को डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान का शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!