fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

Chandauli News : शिव मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

चंदौली। पीडीडीयू नगर के मानस नगर स्थित शिव मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

kalash yatra

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। शोभायात्रा शिव मंदिर से निकलकर मानसरोवर तालाब स्थित सूर्य मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल लोगों ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कलश यात्रा चकिया तिराहे से होते हुए मानस नगर कालोनी में भ्रमण करते हुए शिवमंदिर पहुंची। यहां हवन-पूजन के साथ कलश शोभायात्रा का समापन किया गया। शिव मंदिर के महंत कुंदन तिवारी ने बताया कि संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। यह राम कथा 16 अप्रैल तक चलेगी। कलश यात्रा में नगरवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!