fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

दो दिन चंदौली में रहेंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व कृषि राज्यमंत्री, अधिकारियों की फूलने लगी सांस, तैयारियां तेज, जानिए पूरा कार्यक्रम

चंदौली। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख शनिवार को दो दिवसीय जिले में आएंगे। इस दौरान अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं भ्रमण कर परियोजनाओं का अवलोकन भी करेंगे। एक साथ दो-दो वीवीआईपी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा रहा।

डिप्टी सीएम का आगमन दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है। वे मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के डांक बंगले पर आएंगे। यहां कुछ देर विश्राम के बाद कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। वहीं अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा जिले में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर परियोजनाओं की भी प्रगति जानेंगे। उनके साथ कृषि राज्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री लोक निर्माण विभाग के डांक बगला में रात्रि विश्राम करेंगे। एक मई की दोपहर १२ बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। मंत्रियों के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्रियों के स्वागत से लेकर बैठक आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!