fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः दुष्कर्म के दो आरापित गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

चंदौली। बलुआ पुलिस ने शुक्रवार को चहनियां बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार बीते 17 अगस्त को बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था और फरार चल रहे थे। दोपहर में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बलुआ उदय प्रताप सिंह चहनियां चौराहे पर हमराहियों संग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मूखबिर से सूचना मिली दुष्कर्म के दो आरोपी मुगलसराय स्टैंड पर वाहन पकड़ कर कहीं भागने की फिराक में खड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस सर्तक हो गई और मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली और दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों में सुधीर राय व प्रद्युम्न राय हेमनापुर रमौली थाना बलुआ के निवासी बताए गए है। पुलिस टीम में श्याम कुमार सिंह, सुधांशु उपाध्याय सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!