fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः भाजपा को झटका, व्यापार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सपा में शामिल

संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। विधान सभा चुनाव से पहले चकिया में भाजपा को झटका लगा है। व्यापारी नेता और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अजय मद्धेशिया ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। अजय मद्धेशिया की व्यापारियों के बीच अच्छी पैठ मानी जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां व्यापारियों के हित में नहीं हैं। इस सरकार में सबसे अधिक छोटे व मझोले व्यापारी मारे गए हैं।

भाजपा से सपा में शामिल हुए व्यापारी नेता
सपा में शामिल होने के बाद अजय मद्धेशिया ने कहा नोटबंटी, जीएसटी जैसे फैसले से व्यापारी उबर भी नहीं पाया था कि कोरोना महामारी आ गई। जिसके बाद इस सरकार ने व्यापारी हित में एक भी कदम नहीं उठाया और तो और व्यापारियों पर टैक्स का बोझ भी लाद दिया है। उन्होंने जिले में सपा को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

चकिया केंद्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ
सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण ने फीता काटकर चकिया विधानसभा केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय वह स्थान होता है जहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता बैठकर मंथन कर सकते हैं और किसी कार्यकर्ता व जनता जनार्दन को कोई समस्या आए या जरूरत पड़े तो सीधे कार्यालय पर पहुंचकर वार्तालाप कर सकता है। यहां विधानसभा के अध्यक्ष महासचिव व पदाधिकारी मुख्य रूप से प्रतिदिन बैठने का कार्य करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जितेन्द्र कुमार एड., रामआधार जोसेफ, सयुस राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा, विस अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, अभिषेक बहेलिया, मुश्ताक अहमद डब्ल्यू, नफीस अहमद, महेन्द्र सिंह, राकेश मोदनवाल, मुन्ना भाष्कर उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!