fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

चंदौलीः कागजों में बनवाई सड़क, 16 लाख हजम कर गए पूर्व प्रधान व सचिव, कसा शिकंजा

चंदौली। सकलडीहा ब्लाक के सदलपुरा गांव के पूर्व प्रधान और सचिव पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। दोनों पर आरोप है कि बिना कार्य कराए ही गांव के विकास को मिले 16.15 लाख रुपये हजम कर गए। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तो धांधली उजागर हुई। प्रशासन पूर्व प्रधान व सचिव से गबन की गई धनराशि की रिकवरी की तैयारी में जुट गया है।
आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने 25 मीटर सड़क कागजों में ही बनवा डाली। जबकि वास्तविकता यह कि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। वहीं सोलर लाइट के नाम पर एक लाख से अधिक की धांधली की गई। हैंडपंप की बोरिंग में 30 हजार से अधिक का खर्च दिखाया गया, जबकि संबंधित ग्रामीण ने खुद के खर्चे से बोरिंग कराई थी। कैली मार्ग से गांव तक संपर्क मार्ग पर लगभग 15 लाख का खर्च दिखाकर भुगतान करा लिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी। जांच टीम ने गांव में जाकर सत्यापन किया तो व्यापक स्तर पर धांधली समाने आई। बिना काम कराए ग्राम पंचायत के खाते से पैसा निकाले जाने के आरोपों की पुष्टि हो गई। अनियमितताओं की फेहरिश्त देखकर अधिकारियों ने माथा पकड़ लिया। बीडीओ गुलाब सोनकर ने बताया कि जांच में व्यापक स्तर पर अनियमितता सामने आई है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। आरोपित पूर्व प्रधान अरुण कुमार और सचिव सुभाष चंद्र भारती से धनराशि की रिकवरी की जाएगी। इनक खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!