ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: ग्राम प्रधान ने भूमि प्रबंधन समिति की बिना अनुमति ही खोदवा दी नाली, एसडीएम ने भेजी नोटिस

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दरखा के ग्राम प्रधान संजय यादव को उप जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला ग्राम पंचायत चन्दरखा, परगना राल्हूपुर की गाटा संख्या 460 से जुड़ा है, जो अभिलेखों में मुख्य मार्ग के रूप में दर्ज है।

 

शिकायत के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा बिना सक्षम स्वीकृति या प्रस्ताव के मुख्य मार्ग पर नाली खुदाई कराए जाने की बात सामने आई थी। राजस्व टीम की जांच में पाया गया कि उक्त कार्य भूमि प्रबंधन समिति की विधिवत अनुमति और नियमानुसार प्रस्ताव के बिना कराया गया। जांच के दौरान ग्रामीणों ने भी बताया कि इस कार्य से स्थानीय लोगों में असंतोष और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

 

उप जिलाधिकारी कार्यालय से जारी नोटिस में ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया है कि नोटिस प्राप्ति की तिथि से सात दिन के भीतर अपना स्पष्ट और साक्ष्ययुक्त स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!