fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news: केंद्रीय मंत्री ने 14 अगस्त को बताया देश के लिए काला दिवस, भाजपा निकालेगी मौन जुलूस

चंदौली। चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने 14 अगस्त को देश के लिए काला दिवस बताया। रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा देश के बंटवारे का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय इतिहास के लिए 14 अगस्त काला दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। नफरत और हिंसा ने लाखों लोगों को अपने घरों से विस्थापित किया और लाखों की संख्या में जान चली गई अखंड भारत की आजादी की इतिहास में 14 अगस्त की तारीख को आंसुओं से लिखकर रक्तरंजित कर देश का विभाजन किया गया। बताया कि सभी जनपदों में विभाजन के विस्थापन तथा शहीद हुए देशवासियों की स्मृति में मौन जुलूस निकाला जाएगा और विभाजन के कारणों पर चर्चा की जाएगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभाजन का दर्द और उस दौरान हुई हिंसा देश की स्मृति में आज भी गहराइयों से अंकित है उसे कभी बुलाया नहीं जा सकता। भारत के विभाजन की पीड़ा के लिए 14 अगस्त भारतीय इतिहास के लिए काला दिवस है। कहा कि हम भारतीयों को इस दिन को याद रखने की जरूरत है क्योंकि हमारी लाखों बहनें और भाई विस्थापित हो गए और कई लोगों ने बेवजह नफरत के कारण अपनी जान गंवा दी। उन्हें विभाजन के दौरान यातना पूर्ण व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ा। पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस द्वारा विभाजन स्वीकार करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। भारत विभाजन के परिणाम स्वरूप लाखो लोग मारे गए। डेढ़ करोड़ से अधिक लोग बेघर हुए एक लाख महिलाओं के साथ अत्याचार किए गए। जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को प्रदेश के सभी जनपदों में विभाजन के विस्थापन तथा शहीद हुए देशवासियों की स्मृति में मौन जुलूस निकालेंगी और और देश के विभाजन के कारणों पर चर्चा करेगी। इस दौरान मीना चौबे, अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, राज किशोर सिंह, जैनेंद्र कुमार और शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!