ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, काफी दिनों से थी तलाश

चंदौली। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जमुनीपुर स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

 

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार यादव (20) पुत्र सुरेंद्र प्रताप यादव, निवासी ग्राम जमुनीपुर, थाना एवं जनपद चंदौली तथा शुभम प्रजापति (18) पुत्र संतोष प्रजापति, निवासी विसुन्धरी, थाना एवं जनपद चंदौली के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध थाना चंदौली में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज था।

 

पुलिस के अनुसार, विकास कुमार यादव के खिलाफ पहले से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शुभम प्रजापति के विरुद्ध भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है। इन आपराधिक मामलों के आधार पर दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, आरक्षी आदर्श यादव और आरक्षी सागर यादव शामिल रहे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!