चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः बसपा से मांग रहे थे टिकट हो गए साइकिल पर सवार, अखिलेश यादव ने ज्वाइन कराई पार्टी

चंदौली। चंदौली में बसपा को झटका लगा है। युवा नेता और जिला महासचिव गुलशेर सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी ज्वाइन कराई। सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही विधान सभा से टिकट के लिए आवेदन भी कर दिया। इस दौरान बसपा से निलंबित किए गए नेता रामअचल राजभर भी मौजूद रहे। गुलशेर सिद्दीकी ने बसपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा 17 वर्षों तक बसपा की सेवा की जब भागीदारी देने की बात आती है तो सौदा होता है। कांशीराम ने जो बसपा बनाई थी जो नीतियां लागू की थीं उनका अनुपालन नहीं हो रहा। समाज हित में भी पार्टी कोई काम नहीं कर रही। केवल निजी स्वार्थ के लिए पार्टी में रहना गंवारा नहीं था। कहा कि सपा मुखिया की सोच विकासपरक है। उनसे मिलने के बाद लगा कि पहले ही सपा में शामिल हो जाना चाहिए था। कहा कि मुगलसराय विधान सभा से टिकट के लिए आवेदन कर लिया है। बाकी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो फैसला होगा स्वीकार्य होगा। चंदौली की चारों विधान सभा सीट सपा ही जीतेगी।

दो और नेता भी हुए सपाई
गुलशेर सिद्दीकी के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव और आनंद सिंह ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी पूर्व विधायक रामअचल राजभर के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिले और सपा में शामिल हुए। बसपा के तीन नेताओं के सपा में जाने से पार्टी को करारा झटका लगा है।

Back to top button
error: Content is protected !!