चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

धानापुर में राजेश सिंह संभालेंगे ग्राम प्रधान संगठन की कमान

चंदौली। धानापुर ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक गुरुवार को ब्लाक सभागार में हुई। इसमें ग्राम प्रधान संगठन के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। मिर्जापुर गांव के प्रधान राजेश सिंह को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। साथ ही साहब यादव उपाध्यक्ष, रामजी कुशवाहा कोषाध्यक्ष, सुशीला पांडेय महामंत्री, अनिता देवी मंत्री, आशुतोष सिंह मीडिया प्रभारी, उदय नारायण यादव वरिष्ठ संरक्षक, गीता सिंह, ममता सिंह और मनोरमा सिंह को संरक्षण मनोनीत किया गया। अंत में ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। राजेश सिंह ने कहा कि  प्रधानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्षरत रहूंगा। किसी भी प्रधान की एक आवाज पर संगठन उनके साथ खड़ा मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने की।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!