ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ की चंदौली में चलेगी ओपीडी, फातमा अस्पताल में सप्ताह में दो दिन रहेंगे उपलब्ध

चंदौली। प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. युसूफ नसीम चंदौली के अलीनगर स्थित फातमा हॉस्पिटल में दो दिन उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक शनिवार और रविवार को सायंकाल 4 से 7 बजे तक ओपीडी में बच्चों का उपचार और चिकित्सकीय परामर्श देंगे। डॉ. युसूफ कबीरचौरा अस्पताल के एमसीएच विंग में वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं चंदौली एमसीएच विंग में वरिष्ठ चिकित्सक के तौर में सेवारत रह चुके हैं।

 

डॉ. युसूफ ने बताया कि सप्ताह में दो दिन फातमा अस्पताल में सेवाएं देंगे। प्रत्येक शनिवार और रविवार को शाम 4 से 7 बजे तक उनकी ओपीडी चलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में टाइफाइड, मलेरिया, पीलिया, दिमागी बुखार और निमोनिया का शत-प्रतिशत इलाज संभव है। कुपोषण की शिकायत बच्चों में जंक फूड खाने की वजह से बढ़ रही है।

 

उन्होंने बताया कि कुपोषण का इलाज भी संभव है। अस्पताल में बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल, बुखार-खांसी, कमजोरी व अन्य बाल रोग उपचार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नंबर 9919805577 पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!