fbpx
ख़बरेंचंदौलीहेल्थ

chandauli news: अवैध अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, चार अस्पताल एक अल्ट्रासाउंड केंद्र सीज, हिरासत में लिए गए पांच कर्मचारी

चंदौली। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नजर टेढ़ी हुई है। एसडीएम सकलडीहा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सकलडीहा और आस-पास संचालित अवैध अस्पतालों पर छापेमारी की।  बिना पंजीकरण संचालित इन अस्पतालों में मरीज तो भर्ती किए गए थे लेकिन मौके पर चिकित्सक नदारद थे। लिहाजा चार अस्पताल और एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को सीज कर दिया गया। यहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अवैध अस्पतालों के संचालन संबंधी लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक के नेतृत्व में सकलडीहा क्षेत्र में संचालित अस्पतालों पर छापेमारी की। विशाल अल्ट्रासाउंड केंद्र में 21 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया था लेकिन कोई चिकित्सक केंद्र में मौजूद नहीं था। इसी तरह अभिषेक हास्पिटल, पूजा हास्पिटल, हनुमान औषधालय और दिव्या हास्पिटल में भी बिना चिकित्सकों के ही मरीजों को भर्ती करने के साथ ही कुछ का आपरेशन तक कर दिया गया था। संचालकों के पास कागजात तक नहीं थे। टीम को देखकर कई अस्पताल संचालक और झोलाछाप चिकित्सक भाग खड़े हुए। एसडीएम ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!