ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे नर्सिंग छात्र, जागरुकता रैली निकाल दिया नशामुक्त भारत का संदेश

चंदौली। नशामुक्त भारत अभियान के तहत चंदौली स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। हाथों में नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले विद्यार्थियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

 

रैली में विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त भारत-स्वस्थ भारत” और नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने कहा कि नशे की आदत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर परिवार, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को उन्होंने समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

 

कॉलेज प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरूकता की अहम भूमिका है। नर्सिंग और पैरामेडिकल विद्यार्थियों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना भी उनका दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

 

वाइस प्रिंसिपल प्रदीप सिंह ने कहा कि नशे का प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। युवाओं को इससे दूर रखने के लिए उन्हें शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सकारात्मक सोच से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे नशामुक्ति का संदेश अपने परिवार, मित्रों और समाज तक पहुंचाएंगे।

 

रैली में फैकल्टी सदस्य आकृति यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, अर्चना राज, स्नेहलता, रीता पाल, प्रियंका दुबे, सोनिका, अंजली पाल, आरती चौहान, आंचल वर्मा, गजाला नाजमीन, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, नेहा भारती, प्रीति सिंह, अंकिता, नेहा पटेल और निक्की मिश्रा सहित कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की।

 

Back to top button
error: Content is protected !!