राजनीतिराज्य/जिलावाराणसी

सपा महिला मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कर दिया असहज, जानिए क्या कहा

वाराणसी। वाराणसी दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के बाहर महिला सुरक्षा और हाथरस मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री से मिलने की मांग पर अड़ गईं। विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे अपनी मांग से टस से मस नहीं हुईं। यहां तक ही हाथों में चूड़ियां भी लहराईं। अंत में केंद्रीय मंत्री को मुख्य द्वार तक आना पड़ा। उन्होंने जिलाध्यक्ष, सचिव सहित पांच कार्यकर्ताओं को भीतर आकर बातचीत करने को कहा।

प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोलीं स्मृति ईरानी

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सपा की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने मुझसे बात की। शायद पहली दफा ऐसा हुआ है कि दो राजनीतिक दलों की महिला नेताओं ने किसी मुद्दे पर बात की हो। हाथरस मामले में टीआरपी की रोटी न सेकें। जो आप के लिए पीड़िता है वह किसी की बेटी है। कई रिपोर्टर पीड़िता का नाम ले रहे हैं जो गलत है। कहा ये सब जानते हैं कि कांग्रेस कमीशनखोरों के साथ खड़ी है। हाथरस मामले में योगी जी ने भरोसा दिया है कि पीड़िता को इंसाफ मिलेगा। कहा देश का किसान वर्षों से अपनी फसल चिन्हिति मंडी में चिन्हित व्यापारियोें को ही बेच पाता था। ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है कि अब किसान प्रदेश में कहीं भी अपनी फसल बेच सकता है। तीन दिन में ही किसान को भुगतान हो जाएगा। किसान स्वयं निर्णय करेगा कि उसे अपनी फसल कितने में बेचनी है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!