
चंदौली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि राहुल गांधी आज देशभर में युवाओं, छात्रों, किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों की आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए अनेक प्रयास किए गए, लेकिन जनता के बीच उनका सम्मान लगातार बढ़ा है।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की दूरदर्शिता और जनसरोकारों को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को देश की जनता स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर राहुल गांधी ने समय-समय पर सरकार को सचेत करने का कार्य किया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन राहुल गांधी निर्भीक होकर जनता की समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं।
इस अवसर पर विजय त्रिपाठी, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, डॉ. रामधार, जोसफ गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, चंद्रवंश यादव, राममूरत गुप्ता, प्रताप पांडेय, शिवतपस्या तिवारी, गुलाब राम, कुलदीप वर्मा, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, दीनदयाल विश्वकर्मा, रामऔतार यादव, उदय उपाध्याय, दिलीप यादव, राकेश सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, गौरव मिश्रा, पवन पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी तथा संचालन सह-प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

