fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपा मंत्री के सेना विरोधी बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मुगलसराय में पुतला दहन कर जताया आक्रोश

चंदौली। मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह के सेना के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को “आतंकवादी की बहन” कहकर संबोधित किया था, जिसे लेकर देशभर में आक्रोश है। पीडीडीयू नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री पार्क से जीटी रोड तक जुलूस निकाला और मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने “भारतीय सेना का अपमान – नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं की भाषा शैली की आलोचना की।

 

शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि विजय शाह का बयान न केवल सेना का मनोबल तोड़ने वाला है, बल्कि यह देश की महिलाओं और नौजवानों का भी अपमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री से तत्काल मंत्री को बर्खास्त करने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि “यह बयान संघ की विचारधारा को उजागर करता है जो देश की एकता और सेना की गरिमा के खिलाफ है। हमारे जवान सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाते हैं और ऐसे बयानों से उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

 

विरोध प्रदर्शन में रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, विजय गुप्ता, नवीन पांडेय, नेहाल अख्तर, अनवर सादात, संजय मिश्र, ट्रीजा एलीयट, इसरार कुरैशी, मेवालाल पटेल, तारिक अब्बास, इम्तियाज अहमद, हयात अंसारी, हेलेन पैट्रिक, कन्हैया मोदनवाल, मुन्नी पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता शामिल रहे।

Back to top button