ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: 46 इनामियां अभियुक्तों को दबोच चुकी चंदौली पुलिस, गोवंश तस्करी, हत्या, POCSO, आर्म्स व गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों पर शिकंजा

  • अप्रैल से लगातार चल रहे विशेष अभियान में एक साल से अधिक समय से फरार पांच इनामियां भी गिरफ्तार, एसपी को एडीजी स्तर से मिलेगा प्रशस्ति पत्र 
  • एक साल से अधिक समय से फरार पांच आरोपी भी पकड़े, 50-50 हजार के इनामियों पर भी कार्रवाई
  • अपराध की कमाई और आर्थिक नेटवर्क पर भी नजर, अपराध से अर्जित संपत्ति और वित्तीय नेटवर्क की भी जांच
  • अभियान की सफलता पर एसपी आकाश पटेल को एडीजी स्तर से मिलेगा प्रशस्ति पत्र

चंदौली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवंश तस्करी, हत्या, POCSO एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भ्रष्टाचार, अवैध शराब, गोवंश तस्करी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और NDPS एक्ट समेत विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित 46 इनामियां अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अकेले अगस्त माह में अब तक 17 इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इस उपलब्धि के लिए एसपी आकाश पटेल को एडीजी स्तर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर के पर्यवेक्षण में वांछित एवं इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

 

एक साल से अधिक समय से फरार पांच आरोपी भी पकड़े

अप्रैल से अब तक गिरफ्तार किए गए 46 इनामियां अभियुक्तों में पांच ऐसे आरोपी हैं, जो एक वर्ष से अधिक समय से वांछित थे। इनमें अगस्त माह में दो ऐसे अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

 

50-50 हजार के इनामियों पर भी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार लंबे समय से वांछित आरोपियों में मुगलसराय क्षेत्र के गोबरिया धरना प्लांट डिपो निवासी रंजय सिंह पर POCSO समेत विभिन्न धाराओं के मामले में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं मुगलसराय थाने के एक अन्य मामले में बिहार निवासी दिलीप कुशवाहा उर्फ छोटू पर अपहरण और धमकी के मामले में 50 हजार रुपये का इनाम था। धीना थाना क्षेत्र के कुशहां निवासी अरबाज नट उर्फ खबरी भी POCSO और अपहरण के मामले में 50 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त था।

 

अपराध की कमाई और आर्थिक नेटवर्क पर भी नजर

चंदौली पुलिस गंभीर अपराधों के साथ-साथ अपराध से अर्जित अवैध धन और अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है। विशेष रूप से गोवंश तस्करी से जुड़े वित्तीय लेन-देन, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में अपराधियों की संपत्ति एवं वित्तीय गतिविधियों की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!