fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

chandauli news: 25 किलो गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को चकिया कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

तरुण भार्गव

चंदौली। एसपी चंदौली के निर्देश पर वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के क्रम में क्षेत्राधिकारी आशुतोष त्रिपाठी व थानाअध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने गुरुवार को चकिया विकासखंड के गरला तिराहे से ऑटो वाहन में सवार तीन अभियुक्तों को 25 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 375000 बताई जा रही है।

रितेश कुमार पुत्र भगवान प्रसाद गुप्ता निवासी भभुआ बिहार और अनुज कुमार गुप्ता निवासी ग्राम दादर बिहार तथा विवेक कुमार गुप्ता निवासी ग्राम दादर थाना मोहनिया बिहार को स्थानीय गरला तिराहे से अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। ऑटो से 25 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र राय, हेड कांस्टेबल जल भरत यादव आदि शामिल रहे।

Back to top button