fbpx
चंदौलीचुनाव 2024राज्य/जिला

chandauli news: बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने किया सैयदराजा विधान सभा में इतने वोटों से बढ़त का दावा, पिछले चुनाव में पिछड़ गई थी भाजपा

सैयदराजा और सकलडीहा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की कमान काफी हद तक विधायक सुशील सिंह के पास है। 2019 के लोक सभा चुनाव में इन विधान सभाओं में बीजेपी पिछड़ गई थी।
  • लोक सभा चुनाव में बीजेपी की नजर सकलडीहा और सैयदराजा विधान सभा में बढ़त लेने पर
  • पिछले चुनाव में सकलडीहा के मतदाताओं ने गठबंधन प्रत्याशी को जमकर वोट किया था
  • सैयदराजा  विधायक सुशील सिंह बढ़त को लेकर खासे आश्वस्त दिखाई दे रहे

चंदौली। अबकी लोक सभा चुनाव में बीजेपी की नजर सकलडीहा और सैयदराजा विधान सभा में बढ़त लेने पर है। पिछले चुनाव में सकलडीहा के मतदाताओं ने गठबंधन प्रत्याशी को जमकर वोट किया था। जबकि सैयदराजा में भी बीजेपी पार्टी तकरीबन सात हजार वोटों से पीछे रह गई थी। लेकिन इस चुनाव में सैयदराजा  विधायक सुशील सिंह बढ़त को लेकर खासे आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। विधायक का दावा है कि 25 हजार वोटों से पार्टी प्रत्याशी आगे रहेंगे।

सकलडीहा और सैयदराजा के लिए अलग रणनीति
सैयदराजा और सकलडीहा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की कमान काफी हद तक विधायक सुशील सिंह के पास है। 2019 के लोक सभा चुनाव में इन विधान सभाओं में बीजेपी पिछड़ गई थी। सकलडीहा में 35965 तो सैयदराजा में 7398 मतों का अंतर था। लेकिन इस बार विधायक सुशील सिंह निर्णायक बढ़त का दावा कर रहे हैं। विधायक ने पूर्वांचल टाइम्स को बताया कि पिछले चुनाव और वर्तमान चुनाव में काफी अंतर है। तब बसपा और सपा का गठबंधन था अब नहीं है। इस बार भाजपा प्रत्याशी लगभग 25 हजार वोटों से आगे रहेंगे। अलग रणनीति के तहत चुनाव प्रचार किया जा रहा है। बूथ प्रभारी से लेकर पन्ना प्रमुख तक को घर-घर पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। हर दरवाजे पर दस्तक दी जा रही है। मतदाताओं का भरोसा बीजेपी के प्रति और सशक्त हुआ है। यही सारे फैक्टर पार्टी को बढ़त दिलाएंगे।

Back to top button